आगरालीक्स…आगरा में हाईटेक तरीके से पांच मिनट के अंदर गाड़ी चोरी. पुलिस ने पांच वाहन चोर पकड़े. यहां ले जाई जाती थी चोरी की गाड़ियां
आगरा की थाना कमला नगर पुलिस को वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने वाहन चोर गैंग के पांच बदमाशों को अरेस्ट किया है. ये वाहन चोर पांच मिनट के अंदर डिवाइस के जरिए गाड़ियों का लॉक अपनी ही चाबी बनाकर उसे खोल देते थे और फिर चंद मिनटों में गाड़ी को चोरी कर ले जाते थे. पुलिस ने गुरुवार को इस गिरोह का खुलासा किया है.

ये है पूरा मामला
थाना कमला नगर पुलिस ने डिजिटल लॉक की गाड़ियों का लॉक खोलकर पांच मिनट में गाड़ी गायब करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गैंग के पांच सदस्य अरेस्ट किए हैं. यह यह वाहन चोर गैंग डिजिटल प्रोग्रामिंग में अपनी डिवाइस के जरिए गाड़ी में घुस जाते थे और फिर उसका लॉक अपनी ही चाबी से खोलकर गाड़ी चुराया करते थे. चोरी की गई गाड़ियों का इस्तेमाल बिहार में शराब की तस्करी के लिए किया जाता था. बदमाशों द्वारा इन गाड़ियों के फर्जी तरीके कागजात भी तैयार किए जाते थे. पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं.