आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अटलपुरम का विस्तार होगा, 138 की जगह अब 178 हेक्टेयर में विकसित होंगे नई टाउनशिप के सेक्टर। 40 हेक्टेयर भूमि और खरीदी जाएगी। ( Agra News: 40 Hectare Extension Plan for New Township Atalpuram on Gwalior Highway Agra#Agra)
आगरा में ग्वालियर हाईवे पर 138 हेक्टेयर में अटलपुरम टाउनशिप विकसित की जा रही है। सेक्टर 1 के आवासीय भूखंडों का आवंटन हो चुका है, इसके बाद सेक्टर 2 और 3 के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच एडीए ने अटलपुरम के विस्तार की योजना बनाई है। इसके लिए ककुआ भांडई में 40 हेक्टेयर भूमि और खरीदी जाएगी, जिससे 138 हेक्टेयर की जगह 170 हेक्टेयर में अटलपुरम को विकसित किया जाएगा।
1500 करोड़ रुपये होंगे खर्च, 29500 रुपये प्रति वर्ग मीटर रेट
एडीए द्वारा अटलपुरम को विकसित करने में 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सेक्टर 1 में 280 भूखंडों की बिक्री की गई है, आवासीय भूखंडों के लिए रेट 29500 रुपये प्रति वर्ग मीटर रखा गया है। सेक्टर 2 व 3 के लिए सात नंबर से बुकिंग चल रही है। दो दिसंबर को लॉट्ररी ड्रा से सेक्टर 2 और 3 के भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। एडीए सचिव श्रदा शांडिल्यायन के अनुसार, 40 हेक्टेयर भूमि को अटलपुरम में शामिल करने के लिए एडीए बोर्ड में प्रस्ताव रखा जाएगा।