आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कारोबारी के बेटे की शादी में मेकअप आर्टिस्ट के देर से आने पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में मारपीट। दूल्हे को चक्कर आने पर दुल्हन ने फेरे लेने से किया इन्कार। शादी शुरू होते ही आने लगे मामले। ( Agra News: Dispute in Businessman son marriage due to make up artist #Agra)
आगरा के खंदौली क्षेत्र के सराफा कारोबारी की बेटी की शादी सदाबाद क्षेत्र की युवती से तय हुई थी, रविवार को शादी थी युवती के लिए खंदौली के मेकअप आर्टिस्ट को सराफा कारोबारी ने बुक किया था। मगर, मेकअप आर्टिस्ट ने आने में देर लगा दी, इस पर दुल्हन के पिता भड़क गए, दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद के बाद मारपीट हो गई। लाठी डंडे तक चल गए, शादी में मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, दोनों पक्षों को थाने ले आई। करीब दो घंटे तक थाने में पंचायत चली इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया, इसके बाद शादी हुई। मारपीट के चलते मेहमान और रिश्तेदार खाना खाए बिना लौट गए।
दूल्हे को चक्कर आने पर दुल्हन ने शादी से किया इन्कार
दूसरा मामला सैंया क्षेत्र का है इरादतनगर के रहने वाले दो सगे भाईयों की बारात रविवार रात का सैंया क्षेत्र में आई थी, दाबत के बाद शादी की परंपराएं होने लगी। सोमवार सुबह फेरे लेने के लिए दूल्हा और दुल्हन पहुंचे, इसी दौरान दूल्हा को चक्कर आ गए, चर्चा होने लगी कि दूल्हा को मिर्गी के दौरे आते हैं। दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर किया, पुलिस भी पहुंच गई। सोमवार को दिन भर पंचायत चली इसके बाद तय किया गया है शादी नहीं होगी और दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे का सामान लौटा देंगे। वहीं, दूल्हा पक्ष अपने लिए दुल्हन और दुल्हन पक्ष अपने लिए दूल्हा देख रहे हैं जिससे शादी कराई जा सके।