आगरालीक्स:…Agra News: आगरा में 42 प्रतिशत गर्भवती में खून की कमी है, कब इन्हें रेफर किया जाए, कैसे गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की जान बचे इसके लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया। ( Agra News: 42% Pregnant suffer from Anemia in Agra#Agra )
एसएन के स्त्री रोग विभागाध्यक्ष प्रो. ऋचा सिंह के निर्देशन में आरआरटीसी प्रोग्राम के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । 4 जिलों के 20 से अधिक डॉक्टर और एवं नर्सेस प्रतिभाग किया. विभाग में संचालित आरआरटीसी प्रोग्राम का उद्देश्य पीएचसी एवं सीएचसी पर कार्यरत डॉक्टरस को गर्भावस्था एवं प्रसव संबंधित जटिल समस्याओ का उचित निदान एवं सही समय पर प्राथमिक उपचार देकर रेफेर करने हेतु प्रशिक्षित किया जाता है जिससे कि मातृ एवं शिशु मृत्युदर को कम किया जा सके. 6 वर्षों में इस विभाग द्वारा क़रीब 70 डॉक्टर्स प्रशिक्षित किए जा चुके हैं। इसी के प्रभाव से प्रसूताओं में रक्तस्राव, उच्च रक्तचाप, खून की कमी एवं कमज़ोर नवजात शिशुओं को उचित समय पर सही इलाज मिलने से उनकी जान बचायी गई. विभाग में यह ट्रेनिंग विगत 6 वर्षों से संचालित है।