आगरालीक्स …Agra News: आगरा में हाईवे पर दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग। सीएनजी सिलेंडर फटा, ( Agra News: Fire break out after Truck Collide on Agra Gwalior highway#Agra)
आगरा ग्वालियर हाईवे पर मंगलवार सुबह गांव बिरई के पास आगरा की तरफ से ट्रक जा रहा था, ट्रक आगे चल रहे वाहन में में टकराने के बाद फुटपाथ पर चढ़ गया। इसके पीछे से आ रहा ट्रक असंतुलित हो गया और फुटपाथ पर चढ़े ट्रक में जा घुसा।
दोनों ट्रकों में लगी आग, सिलेंडर फटा
दोनों ट्रकों में आग लग गई, मिनी ट्रक में सीएनजी किट लगी हुई थी, टक्कर के बाद सीएनजी सिलेंडर फट गया। आग की लपटें तेजी होती गईं, हादसे के बाद ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर ने कूद कर जान बचाई। दोनों ट्रकों में काफी देर तक आग लगी रही।