आगरालीक्स…Agra News: दर्दनाक आगरा में बिजली विभाग के जेई की चौराहा पार करते समय ट्रक की टक्कर से मौत, दूसरी तरफ खड़ा था बेटा।
आगरा की दहतोरा रोड स्थित द्वारिका कॉलोनी के र0हने वाले 45 साल के शैलेंद्र सिंह छटीकरा मथुरा में बिजली विभाग में जेई के पद पर कार्यरत थे। शनिवार रात के बस से मथुरा से अपने घर जाने के लिए निकले। रात 12 बजे सिकंदरा चौराहे पर पहुंच गए, उन्हें लेने के लिए बाइक से उनके बेटे राजन सिकंदरा चौराहे पर खडे थे। ( Agra News: 45 year old DVVNL JE died in road accident at Sikandara crossing in Agra)
चौराहा पार करते समय ट्रक की चपेट में आने मौत
शैलेंद्र सिंह बस से सिकंदरा चौराहे पर उतरे और चौराहा पार कर सिकंदरा बोदला रोड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेज स्पीड से ट्रक आया और शैलेंद्र सिंह को चपेट में ले लिया। हादसे में शैलेंद्र सिंह की मौत हो गई। पिता शैलेंद्र सिंह को ट्रक की चपेट में लेने पर राजन दौड़ कर पहुंचे, उन्हें अस्पताल लेकर गए लेकिन उनकी मौत हो गई।
कार खराब होने के कारण बस से आ जा रहे थे शैलेंद्र सिंह
छटीकरा मथुरा में तैनात जेई शैलेंद्र कार से आते जाते थे , कार खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से बस से छटीकरा से आगरा आ रहे थे। हादसे के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।