नईदिल्लीलीक्स लारेंस विश्नोई गैंग के शूटर आगरा के प्रदीप उर्फ गोलू को पुलिस ने किया अरेस्ट, व्यापारी से मांगी थी 4 करोड़ की रंगदारी।
आगरा का रहने वाला प्रदीफ उर्फ गोलू ( 23) लारेंस विश्नोई गिरोह का शार्प शूटर है। लारेंस बिश्नोई गैंग ने जवाहर नगर, गंगानगर राजस्थान के व्यापारी से चार करोड़ की रंगदारी मांगी थी, व्यापारी ने रंगदारी नहीं दी तो प्रदीप ने अपने साथियों के साथ मई 2025 में व्यापारी के घर पर फायरिंग की थी। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया था, जमानत पर बाहर आने के बाद प्रदीप उर्फ गोली गैंग को हथियारों की सप्लाई करने लगा था।
दिल्ली क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस की कार्रवाई में पकड़ा गया प्रदीप
पिछले दिनों राजस्थान में लोरेंस विश्नोई गैंग को बड़ी मात्रा में हथियार और गोला की सप्लाई की गई थी। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई थी, इसमें सामने आया था कि प्रदीप उर्फ गोलू ने हथियारों की सप्लाई की थी, इसके बाद से पुलिस को प्रदीप की तलाश थी।
उत्तर नगर से अरेस्ट किया प्रदीप
दिल्ली क्राइम ब्रांच की एंटी गैंगस्टर स्क्वाइड ने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया। प्रदीप उर्फ गोलू के दिल्ली के उत्तम नगर में होने की जानकारी मिली थी, पुलिस की टीम ने प्रदीप को अरेस्ट कर लिया।