आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तीन किशोर और दो किशोरियों के आपत्तिजनक 48 वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए गए, वीडियो घर, होटल सहित अन्य जगहों के होने की चर्चा, पुलिस तैनात।
आगरा में सोमवार को सोशल मीडिया पर एक के बाद एक 48 वीडियो अपलोड किए गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में दो किशोरियों के साथ तीन किशोर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव के माहौल को देखते हुए एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। ( Agra News: 48 compromised video of Girl & Boys upload on social Media, Police alert)
घर और होटल के बताए जा रहे वीडियो
वीडियो में किशोर और किशोरियां आपत्तिजनक स्थिति में हैं, एक किशोर वीडियो बना रहा है। वीडियो घर और होटल के बताए जा रहे हैं, वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद तनाव के हालात हैं। क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।