आगरालीक्स…Agra News: आगरा में प्रेम संबंध के चलते गर्भवती हुई किशोरी, प्रसव के बाद नवजात शिशु को सरेंडर करना पड़ेगा, मां के साथ नहीं रह पाएगा शिशु।
आगरा की 16 साल की किशोरी के प्रेस संबंध होने की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे दिल्ली भेज दिया लेकिन किशोरी दिल्ली में भी प्रेमी से बात करती थी, प्रेमी बालिग था। लेकिन किशोरी दिल्ली में भी अपने प्रेमी से बात करती थी, विरोध करने पर वह घर छोड़कर चली गई। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया, इसके बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया और किशोरी का मेडिकल कराया गया। मेडिकल में किशोरी छह महीने की गर्भवती निकली तो परिजनों के होश उड़ गए। वहीं, प्रेमी को पॉक्सो और दुष्कर्म के मामले में जेल भेज दिया। किशोरी को ले जाने के लिए पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया लेकिन वे किशोरी को नहीं ले गए। ( Agra News: Girl pregnant during love affair, Neonate will be surrender to state creche )
आशा ज्योति केंद्र भेजी गई किशोरी
दिल्ली पुलिस ने शून्य में मुकदमा दर्ज कर विवेचना आगरा ट्रांसफर कर दी और किशोरी को दो सप्ताह पहले आशा ज्योति केंद्र आगरा भेज दिया गया। यहां परिजनों को बुलाकर काउंसिलिंग कराई गई तो वे किशोरी को अपने साथ ले जाने के लिए तैयार हो गए। मगर, किशोरी गर्भवती है और गर्भ भी छह महीने से ज्यादा का होने के कारण उसका गर्भपात नहीं कराया जा सकता है।
जन्म के बाद शिशु को राजकीय शिशु गृह में करना होगा सरेंडर
किशोरी नाबालिग है ऐसे में किशोरी का प्रसव होने के बाद नवजात को वह अपने पास नहीं रख सकेगी। नवजात को राजकीय शिशु गृह में सरेंडर करना पड़ेगा। इसके दो महीने बाद शिशु को स्वतंत्र घोषित किया जाएगा। इसके बाद ही शिशु को गोद लेने की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। आशा ज्योति केंद्र से गर्भवती किशोरी को घर भेज दिया गया है। बाल कल्याण समिति के सदस्य निमेषे बेताल का कहना है कि वीडियो काल के माध्यम से हर तीसरे दिन किशोरी से उसके परिजन बात कराएंगे और उसके स्वास्थ्य की भी देखरेख रखेंगे।