आगरालीक्स…. आगरा के लोहामंडी में दिनदहाड़े लूट करने वाले बदमाश न पकड़े जाने से आक्रोश, व्यापारियों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, आगरा बंद किया जाएगा।

आगरा में शनिवार दोपहर में दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने लोहामंडी में नारायण अग्रवाल सर्राफ की दुकान में घुसकर सोने की चेन लूट ली थी। बदमशों को पकड़ने की कोशिश की तो फायरिंग कर दी, तीन लोग घायल हो गए। अभी बदमाशों का पता नहीं चला है। इसे लेकर आगरा के व्यापारी संगठनों में आक्रोश है और बदमाशों को पकड़ने की मांग की जा रही है।
48 घंटे का अल्टीमेटम, बाजार कर देंगे बंद
व्यापारियों की रविवार को बैठक हुई। लोहामंडी सराफा बाजार कमेटी के अध्यक्ष तरुण सिंह ने कहा कि इस घटना से व्यापारी डरे हुए हैं। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने 48 घंटे में बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। इसके बाद भी बदमाश नहीं पकड़े जाते हैं तो आगरा के सभी व्यापारी संगठन लामबंद होकर आगरा बंद करेंगे।
लोहामंडी बाजार अनिश्चतकाल के लिए बंद
सोमवार को बैठक कर व्यापारी आगे की रणनीति बनाएंगे। वहीं, लोहामंडी बाजार भी अनिश्चित काल के लिए बंद रहेगा।