आगरालीक्स…. आगरा में कोरोना के नए केसों में कमी आई है, यह राहत की खबर है, लेकिन कोरोना संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में 24 घंटे में कोरोना की जांच करने के लिए 2249 सैंपल लिए गए हैं। जबकि आगरा में कोरोना के 24 घंटे में पांच नए केस मिले हैं। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।

छह मरीज हुए ठीक, 53 सक्रिय केस
आगरा में कोरोना संक्रमित छह मरीज ठीक हुए हैं, जबकि पांच नए केस मिले हैं। इससे सक्रिय केस की संख्या भी कम हो गई है। आगरा में कोरोना के 53 सक्रिय केस हैं।
इन क्षेत्रों में कोरोना के अधिक केस
कोरोना के मरीजों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष हैं जिनमें से 18 से 45 आयु के सभी 4 मरीज हैं । सिकन्दरा , बिल्लोच पुरा , शाहगंज इलाकों में कोविड के मरीज मिले हैं । किसी भी तरह के जुकाम बुखार या खांसी के लक्षण होने पर तुरंत ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक से परामर्श कर अपना इलाज कराना चाहिए अपना कोविड सैम्पलिंग कराकर जांच अवश्य करा लेना चाहिए ताकि मालूम हो जाय कोविड है भी अथवा नहीं यदि कोरोना है तो सरकार के नियमों के अनुसार अपना इलाज कराना चाहिए यदि कोरोना पौजीटिव नहीं है तब भी हमें सतर्क रहना चाहिए ।
कोविड सम्बन्धित किसी भी आवश्यक जानकारी एवं सहायता के लिए आप मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के एकीकृत कोविड कमाण्ड नियन्त्रण केंद्र के फौन नंम्बर 0562 – 2600412 एवं मोबाइल नं 9458569043 पर 24 घन्टे सम्पर्क कर सकते हैं । चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग स्वास्थ्य विभाग जनता की सेवा में 24 घन्टे तैयार रहता हैं।