नईदिल्लीलीक्स… वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सर्वे पर कोर्ट ने रोक लगाने से इंकार कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई की थी मांग
सुप्रीम कोर्ट में अंजुमन-ए-इंतजामिया मस्जिद वाराणसी की ओर से दायर याचिका में सर्वे पर रोक लगाने के बारे में सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस वी रमना ने कहा कि पहले हम फाइल देंखेंगे, इसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता हुजेफा अहमदी ने इस पर तत्काल रोक की मांग की थी। इस मामले में अगले सप्ताह सुनवाई हो सकती है।
कल से चप्पे-चप्पे की होगी वीडियोग्राफी
दूसरी ओर वाराणसी में सर्वे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोर्ट कमिशनर का कहना है कि शनिवार से सारे कार्यों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
कोर्ट को सौंपी जाएगी सर्वे की रिपोर्ट
वीडियोग्राफी सुबह से शुरू की जाएगी। श्रंगार गौरी समेत सभी तहखानों समेत सभी स्थलों की वीडियोग्राफी होगी। कोर्ट के निर्देश पर 17 मई तक वीडियोग्राफी कराकर सौंप दी जाएगी।