आगरालीक्स…आगरा में आज 5 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज. प्रशासन ने जारी किया अपडेट. जानिए अब कितनी है कोरोना मरीजों की संख्या
आगरा में कोरोना पॉजिटिव एक बार फिर से मिलना शुरू हो गए हैं. पिछले चार दिन में आगरा में 23 नये कोरोना मरीज मिल चुके हैं. हालांकि अभी कोरोना नियंत्रण में है और घबराने वाली कोई स्थिति नहीं है. शासन और प्रशासन की ओर से भी कोरोना को लेकर कोई पाबंदी नहीं है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है लेकिन पिछले कुछ दिनों से नये कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं. ऐसे में लोग मास्क पहनने और भीड़ से दूरी बनाएं तो ज्यादा अच्छा रहेगा.
बुधवार को प्रशासन ने इसका अपडेट जारी किया जिसके अनुसार #Agra में विगत दिवस 24 घन्टे में 1184 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 5 नये #Covid19 केस पाये गये. विगत 24 घन्टे में 2 लोग स्वस्थ्य हुये हैं. आगरा में फिलहाल 26 कोरोना मरीज हैं.