आगरालीक्स…आगरा में आज 5 कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें दो महिलाएं और तीन पुरुष. शहर के इन क्षेत्रों से मिले कोरोना पॉजिटिव
आगरा में आज 2054 लोगों के कोरोना सैंपलि लिए गए, जिनमें से कोरोना के 5 नये पॉजीटिव मरीज मिले हैं. इन 5 कोरोना के नये मरीजों में से 4 शहरी क्षेत्रों से हैं और 1 मरीज उत्तर प्रदेश के ही पश्चिमी जिले गौतम बुद्धनगर के कासना का है. कोरोना के 5 मरीजों में 2 महिलायें और 3 पुरुष हैं जिनमें 18 से 45 आयु के 4 मरीज 45 से 60 वर्ष की उम्र का 1 मरीज मिला है. इन मरीजों में हलबाई की बगीची, प्रताप पुरा, ताज महल एवं दयाल बाग शहरी क्षेत्रों से हैं.
कोविड सम्बन्धित किसी भी आवश्यक जानकारी एवं सहायता के लिए आप मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के एकीकृत कोविड कमाण्ड नियंतत्रण केंद्र के फोन नंम्बर 0562-2600412 एवं मोबाइल नं 9458569043 पर 24 घन्टे सम्पर्क कर सकते हैं. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग स्वास्थ्य विभाग जनता की सेवा में 24 घन्टे तैयार रहता हैं.
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव का आगरा की जनता से कहना है कि कोविड के केस जनपद में निकल रहे हैं. इसके अलावा कुछ मरीज जनपद आगरा एवं उत्तर प्रदेश के बाहर के भी निकल रहे हैं जैसे कि आज एक मरीज फरीदाबाद हरियाणा स्टेट का है. इसका मतलब है कि संक्रमण आपस में लगे हुए प्रदेशों में स्थानांतरित हो रहा जो कि एक चिन्ता का विषय है. इस पर गंभीरता से सोचना पड़ेगा और उसमें एक अहम भूमिका भी निभाने की जिम्मेदारी आप जनपद की जनता पर ही है. आपको सजग रहना होगा आपके यहां आने वाले मेहमान को कोरोना संदिग्ध मानते हुए उसके स्वास्थ्य की जानकारी भी रखनी होगी. यदि उसमें सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाना होगा और उसकी कोविड की जांच भी तुरन्त करानी होगी. कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट आने पर ही अपने घर में प्रवेश कराना होगा. किसी कारण यदि आप ऐसा नहीं करा पाते हैं शर्माते हैं या झिझकते हैं तो आपके परिवार और समाज के लिए कोरोना के दृष्टिकोण से घातक सिद्ध हो सकता है और एक भयावह स्थिति पैदा हो सकती है. इसलिए आप नि:संकोच हमारे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सहायता ले सकते हैं जिसके लिए आप हमारे विभाग के 24 घंटे कार्य करने वाले कोविड कमाण्ड कंट्रोल सेंटर फोन नम्बर पर सम्पर्क कर सलाह ले सकते हैं.