Thursday , 22 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News : 500 Kilowatt solar plant in institute of Mental health & Hospital Agra#Agra
बिगलीक्स

Agra News : 500 Kilowatt solar plant in institute of Mental health & Hospital Agra#Agra

आगरालीक्स.Agra News : .. आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में 500 किलोवाट का सोलर प्लांट लगेगा, 60 लाख की बचत होगी। डॉक्टरों को संविदा पर रखा जाएगा। नर्स को ट्रेनिंग।, ( Agra News : 500 Kilowatt solar plant in institute of Mental health & Hospital Agra#Agra )

मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय प्रबन्ध समिति की बैठक में संस्थान परिसर में सोलर रूफटॉप स्थापित करने हेतु निविदा आमंत्रित कर ली गयी है। मार्च माह तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। समिति में गैर सरकारी सदस्यों को नामित करने तथा एमडी मनोचिकित्सा संकाय के रिक्त पद पर अनुबन्ध पर चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्त जल्द पूर्ण किए जाने के संबंध में शासन को अनुस्मारक पत्र भेजने के निर्देश दिये। वहीं विभाग में एटीएफ के संचालन हेतु संविदा पर होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया को जनवरी माह में ही पूर्ण करने के निर्देश दिये।
संस्थान में लघु अवधीय प्रशिक्षण हेतु निर्धारित दरों के पुर्ननिर्धारण एवं प्रतिमाह 160 के स्थान पर 200 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिये जाने के निर्णय के क्रम में अवगत कराया गया कि आगामी शैक्षिक सत्र से इसे लागू किए जाने के बाद अनुमानित आय में लगभग 1.37 करोड़ की वृद्धि होगी। आय-व्यय की वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गयी। अवगत कराया गया कि निर्धारित 25 करोड़ की आय के सापेक्ष दिसंबर 2024 तक लगभग 17.39 करोड़ की प्राप्ति हो चुकी है। निर्देश दिए गये कि जिन मदों में प्रगति अच्छी नहीं है उसमें सुधार किया जाए।
इस मौके पर प्रो. दिनेश सिंह राठौर निदेशक मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय, ज्योत्सना भाटिया अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रशांत तिवारी अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल, डॉ. रति होमी समिति सदस्य, हरेश कुमार सोलंकी वित्त अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Mathura Local News : Fire break out in running bus on Yamuna Express way in Raya Mathura, Video

मथुरालीक्स ..Mathura Local News: वीडियो देखें, यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ती बस...

बिगलीक्स

Agra Local News : Neonate Intestine comes out due to Jholachap treatment in Agra

आगरालीक्स …Agra Local News: आगरा में झोलाछाप ने नवजात की नाभि में...

बिगलीक्स

Agra Local News : Agra Police file Charge sheet against 40 year old engineer in 3 month old 5 death in Nagala Budhi Dayalbag

आगरालीक्स..Agra Local News : आगरा के नगला बूढ़ी में अनियंत्रित कार से...

बिगलीक्स

Agra Local News :Compromised Photo of girls found in Dr. Rameej Laptop ex student of SNMC, Agra in KGMU Case

आगरालीक्स ….Agra Local News केजीएमयू में महिला जूनियर रेजिडेंट के यौन शोषण...

error: Content is protected !!