आगरालीक्स… Agra News : आगरा के ब्रजधाम कमला नगर के ड्राई फ्रूट डिस्ट्रीब्यूटर की स्कूटर से 4.50 लाख चोरी, सीसीटीवी में दिखाई दिया संदिग्ध, तलाश में जुटी पुलिस । ( Agra News : Rs 4.50 Lakh stolen from Dry Fruits distributors scooter in Agra#Agra )
आगरा के ब्रजधाम, कमला नगर के रहने वाले विश्वास अग्रवाल की रावतपाड़ा में ड्राई फ्रूट की थोक की दुकान है। 31 दिसंबर 2024 को वे स्कूटर की डिकी में 4.50 लाख रुपये और बही खाते रखकर घर से सुबह 11.30 बजे दुकान के लिए निकले, रास्ते में बैंक आफ बड़ौदा पर रुक गए, बैंक का काम करने के बाद दुकान पर आ गए। स्कूटर दुकान पर ही खड़ा कर दिया।
माल लेने के लिए बाजार गए, लौट कर आए तो खाली भी डिकी
विश्वास अग्रवाल माल लेने के लिए बाजार चले गए, बाजार से कुछ देर बाद वापस आए। उन्होंने स्कूटर की डिकी खोली तो उसमें कैश और बहीखाते नहीं थे। इसके बाद सीसीटीवी की जांच की तो काले रंग की जैकेट पहने हुए एक संदिग्ध दिखाई दिया।
14 दिन तक अपने स्तर से तलाश की, इसके बाद दर्ज कराया मुकदमा
कारोबारी ने अपने परिजन और बाजार के दुकानदारों के साथ मिलकर 14 दिन तक अपने स्तर से तलाश की, जिससे चोर को पकड़कर उससे पैसे लिए जा सकें। मगर, सफलता नहीं मिली, इसके बाद कोतवाली में तहरीर दी। विश्वास अग्रवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी के आधर पर संदिग्ध की तलाश में जुटी है।