Thursday , 30 April 2026
Home आगरा Agra News: 501 women took out grand Kalash Yatra for Bhagwat Katha in Defense Estate Phase 1 in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: 501 women took out grand Kalash Yatra for Bhagwat Katha in Defense Estate Phase 1 in Agra…#agranews

383

आगरालीक्स…आगरा में डिफेंस एस्टेट फेस 1 में निकाली गई 501 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा. श्रीराम पार्क में कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने शुरू की भागवत कथा..

श्रीमद् भागवत कथा के हर अक्षर में भगवान श्रीनारायण का वास है। जीवन की हर समस्या का निदान कथा श्रवण मात्र से प्राप्त होता है। कथा का रसपान न सिर्फ दिव्य अनुभूति प्रदान करता है अपितु जीवन आदर्श भी देता है…सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन ज्ञान, वैराग्य और भक्ति पर यह उपदेश दिया कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज ने। गुरुवार से डिफेंस एस्टेट, फेस−1 स्थित श्रीराम पार्क में राजेंद्र प्रसाद गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दिव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा से पूर्व 501 कलशों के साथ भव्य और दिव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश लेकर पीत वस्त्र धारण कर महिलाएं दुर्गा मंदिर से बैंड बाजों के साथ चलीं। कलश यात्रा की अगुवानी स्वयं प्रथम पूज्य श्रीगणेश जी की सवारी कर रही थी। पदयात्रा करते भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज चल रहे थे। मुख्य यजमान सुनील गोयल एवं श्वेता गोयल सिर पर पवित्र ग्रंथ को लेकर चल रहे थे। उनके साथ− साथ दीपक गोयल, तनु गोयल, रवि गोयल, मनमोहन गोयल, पवन गोयन, भगवान दास बंसल, विष्णु दयाल बंसल, कल्याण प्रसाद मंगल, राजेश मित्तल, पंकज बंसल आदि व्यवस्थाएं संभाले साथ थे।

कलश यात्रा समापन पर कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा हमारी जीवन पद्धति की सभी समस्याओं का निदान है। यदि आमजन उसका अंश मात्र भी जीवन में उतार ले तो सद्गति को प्राप्त हो सकता है। व्यास जी ने बताया कि ज्ञान रूपी दीपक प्रत्येक व्यक्ति में विराजमान है, परन्तु वह व्यक्ति के जीवन में प्रखर रूप में विकास हेतु भागवत कथा ज्ञान के श्रवण से ही प्राप्त होता है और उसे व्यक्ति अपने जीवन में अखण्ड प्रज्वलित रख सकता है। नाम जप की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु के नाम को भजकर ही भक्त प्रहलाद, बालक ध्रुव, मीराबाई, सन्त रविदास, कबीरदास, चैतन्य महाप्रभु सभी इस भवसागर से पार हो गए। आज नाम महिमा के कारण ही लाखों अंग्रेज वैष्णव हो गए। विश्व के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता स्टीफन स्पील वर्ग, जूलिया राबर्ट्स प्रसिद्ध अभिनेत्री, लन्दन के उद्योगपति फोर्ड इत्यादि सभी हिन्दू धर्म स्वीकार कर वैष्णव हो गए। व्यास जी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण से अन्तिम समय में उद्धवजी ने प्रश्न किया कि प्रभु आप इस संसार से जा रहे हैं, तो हम भक्तगण आपका दर्शन कब, किस रूप में और कहां प्राप्त कर सकते हैं? प्रभु श्रीकृष्ण ने कहा कि मेरा दर्शन मेरे नाम, मेरे धाम एवं मेरे ग्रन्थ में कर सकते हैं, जैसे आप सोने, चांदी, लकड़ी एवं मिट्टी की मूर्ति में दर्शन करते हैं, उसी तरह अक्षरों के रूप में हम अपने ग्रन्थ श्रीमद् भागवत एवं श्री मानस में विराजमान रहेंगे। श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से सायं 6 बजे तक होगी। द्वितीय दिवस शुक्रवार को सृष्टि रचना, नारद चरित्र, परीक्षित जन्म एवं सुखदेव आगमन के प्रसंग होंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Rain accompanied by a storm in Agra. Trees and hoardings fell in several places….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आंधी—तूफान के साथ आई बारिश. कई जगह पेड़ और होर्डिंग...

आगरा

Agra Live News: Body of 9-Year-Old Girl Missing from Home Found in Drain…#agranews

फिरोजाबादलीक्स…सनसनीखेज, घर से लापता 9 साल की बच्ची की नाली में मिली...

आगरा

Agra Live News: Young Man Dies After Being Struck by Lightning in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में तेज आंधी और बारिश बनकर आई मौत. पेड़ के नीचे...

आगरा

Obituaries of Agra on 30th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!