Friday , 16 January 2026
Home हेल्थ Agra News: 51 students of SN Medical College received mobile tablets
हेल्थ

Agra News: 51 students of SN Medical College received mobile tablets

आगरालीक्स…एसएन मेडिकल कॉलेज के 51 स्टूडेंट्स को मिले टैबलेट. यूपी सरकार की योजना पर प्रिंसिपल ने दी सभी को बधाई

एस एन मेडिकल कॉलेज, आगरा के कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में उत्तर प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण योजना के तहत टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सिंग के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। समारोह का आयोजन कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में किया गया। इस समारोह में एस एन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता, टेबलेट वितरण की नोडल अधिकारी,फॉरेंसिक विभाग की प्रमुख डॉ रिचा गुप्ता, कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की प्रधानाचार्या डॉ सीमा यादव, उप प्रधानाचार्या जैसलिन जेम्स, एवं समस्त कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की फैकेल्टी उपस्थित रहे।

कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के चतुर्थ सेमेस्टर के 51 छात्र – छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। टैबलेट वितरण एस एन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता द्वारा किए गए।
प्रधानाचार्य ने छात्र – छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस टैबलेट का उपयोग सभी छात्र छात्राएँ अच्छे से तकनीकी कार्य एवं प्रशिक्षण के लिए करें, जिस से सभी में तकनीकी कौशल का विकास हो जिसका आने वाले समय में शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उपयोग किया जा सके।उन्होंने सभी छात्र – छात्राओं को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related Articles

हेल्थ

Eye Disease-Consult Dr. Pramod Bhadkaria at Pushpanjali Hospital,Agra

आगरालीक्स…आंखों में जलन या धुंधलापन की वजह सिर्फ मोबाइल नहीं. जानें आंखों...

हेल्थ

Urology: Consult Dr. Dilip Kumar Mishra at Pushpanjali Hospital, Agra

आगरालीक्स…पेशाब में जलन हो सकती है गंभीर परेशानी का संकेत. आगरा के...

हेल्थ

Agra Local News: Association of Surgeons of Agra distributed 100 blankets to SNMC, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन अस्पताल में ठंड से नहीं ठिठुरेंगे मरीजों के तीमारदार....

हेल्थ

Neuro-Consult Dr. Anurag Anand at Pushpanjali Hospital, Agra

आगरालीक्स…हाथ—पैरों का बार—बार सुन्न होना नजरअंदाज न करें. पुष्पांजलि हॉस्पिटल में डॉ....

error: Content is protected !!