आगरालीक्स …आगरा से कारोबारी लापता, चार दिन से कोई पता नहीं, मोबाइल बंद।

आगरा के कालिंदी विहार ट्रांस यमुना कॉलोनी में 52 साल के विनोद कुमार गुप्ता रहते हैं, उनका आर्टिफिशियल चांदी की पायल के ट्रेडिंग का काम है। पत्नी बबीता ने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई को रात 8.30 बजे विनोद कुमार गुप्ता के मोबाइल पर फोन आया, उन्होंने कहा कि अभी 10 मिनट में आ रहा हूं, यह कहकर घर से चले गए।
मोबाइल बंद, नहीं लगा पता
काफी देर तक घर न लौटने पर पत्नी बबीता ने उनके मोबाइल पर कॉल की लेकिन एक घंटी जाने के बाद मोबाइल स्विच आफ हो गया। परिचितों और रिश्तेदारी में भी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला है।
अनहोनी की आशंका
पत्नी बबीता ने चार दिन से पति विनोद कुमार गुप्ता का पता न चलने पर अनहोनी की आशंका जताई है। थाना ट्रांस यमुना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी सुमनेश विकल का कहना है कि कारोबारी के परिचित और रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कॉल डिटेल खंगाली जा रही हैं।