महाराष्ट्रलीक्स …महाराष्ट्र के ठाणे में निर्माणाधीन हाईवे के पुल पर काम करते समय लांचर गिरा, 16 की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी। वीडियो
महाराष्ट्र के ठाणे में शाहपुर में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पुल का निर्माण चल रहा था, मंगलवार सुबह पुल पर गार्डर डालने का काम चल रहा था, गार्डर लांचर मशीन पुल पर गार्डर बिछा रही थी। निर्माण कार्य में लगे लोग गार्डर को सही जगह पर डलवाने में मदद कर रहे थे, इसी दौरान गार्डर लांचर मशीन गिर गई। मशीन के नीचे करीब 20 लोग फंस गए।
16 की मौत
एनडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से निर्माणाधीन पुल की गार्डर लांचर मशीन के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है, कई लोग घायल भी हैं, रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है। जिससे मलबे में कोई दबा न रह जाए।