आगरालीक्स….आगरा में 2082 लोगों की हुई कोरोना जांच. जानें कितने मिले कोरोना पॉजिटिव और कितने हुए ठीक…
आगरा में कोरोना को लेकर बुधवार को राहत भरी खबर सामने आई है. प्रशासन द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे में 2082 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से सिर्फ एक ही कोरोना पॉजिटिव आगरा में मिला है. इस दौरान 37 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं. आगरा में अब 54 कोरोना के मरीज हैं.
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिला है. इस दौरान एक व्यक्ति की कोरोना से आगरा में मौत भी हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है.