आगरालीक्स …आगरा के एक प्राइवेट स्कूल के टीचर पर गंभीर आरोप, छात्र के टीशर्ट पहनकर न आने पर डंडे से पीटा, सिर में आई चोट। बेहोश हुआ।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के मलपुरा धनौली स्थित प्राइवेट स्कूल राज पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नौ वर्षीय मीतेश पुत्र साहब सिंह कक्षा दो का छात्र है। बुधवार को स्कूल के ड्रेस कोड के तहत छात्रों को टीशर्ट पहनकर स्कूल आना था। परिजनों का आरोप है कि मीतेश टीशर्ट पहनकर नहीं आया, इस पर टीचर ने मीतेश की डंडे से पिटाई लगाई।

बेहोश हो गया छात्र
परिजनों का आरोप है कि टीचर ने मीतेश की डंडे से पिटाई लगाई, वह गिर गया, उसके सिर में भी चोट आई है। पिटाई लगाने से मीतेश बेहोश हो गया, परिजनों को जानकारी नहीं दी गई। मीतेश की पटटी करा दी। छुटटी होने पर मीतेश घर पहुंचा, उसके सिर में पटटी बंधी होने पर परिजनों को पता चला।
पुलिस को दी सूचना
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने छात्र को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, टीचर से पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।