आगरालीक्स…Agra News: आगरा के शांति मांगलिक हॉस्पिटल के सचिव विवेक मांगलिक के फ्लाइट में सीने में दर्द उठा, इलाज के दौरान निधन । हॉस्पिटल के चेयरमैन सतीश मांगलिक के बेटे विवेक मांगलिक के निधन पर लोग सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। ( Agra News: 54 year old Shanti Mangalick Hospital Secretary Vivek Manglik died after chest pain in Flight#Agra)
आगरा के शांतिमांगलिक हॉस्पिटल के सचिव 54 साल के विवेक मांगलिक अबूधाबी गए थे, रविवार को उन्हें अबूधाबी से आगरा लौटना था। इसके लिए उन्होंने अबूधाबी से पहले पोलैंड की
फ्लाइट ली, वहां से उन्हें आगरा आना था। फ्लाइट में बैठने के बाद अचानक से उनके सीने में दर्द उठने लगा, उनकी हालत बिगड़ने पर एयर होस्टेज और फ्लाइट के कर्मचारियों ने उन्हें संभाला उन्हें अस्पताल लेकर गए. इलाज के दौरान मंगलवार को उनका निधन हो गया।
सांत्वना देने पहुंच रहे लोग
शांति मांगलिक हॉस्पिटल के चेयरमैन सतीश मांगलिक के बेटे विवेक मांगलिक शांति मांगलिक हॉस्पिटल के सचिव थे, वे शांतिमांगलिक नर्सिंग कॉलेज भी देख रहे थे। मांगलिक परिवार आगरा में कई सामाजिक संगठनों से जुड़ा हुआ है। विवेक मांगलिक के निधन की जानकारी होने पर सामाजिक संगठन सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं।
निधन से परिवार का बुरा हाल
विवेक मांगलिक के निधन से उनके परिवार का बुरा हाल है। उनकी पत्नी सहित अन्य परिजन अबू धाबी के लिए रवाना हो गए हैं।