आगरालीक्स…आगरा में बादल छाए हुए हैं. 55.3 एमएम बारिश ने मौसम को बदल दिया है. जानिए आने वाले पूरे सप्ताह कैसा रहेगा मौसम…
आगरा में बादल छाए हुए हैं. बुधवार शाम को हुई झमाझम बारिश ने मौसम पूरी तरह से बदल दिया है. उमसभरी गर्मी से लोगों को काफी हद तक राहत मिली है. इसके कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार शाम को 55.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है. इसका असर तापमान पर भी हुआ है. गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आने वाले सप्ताह तक बादल छाए रहेंगे. बारिश की भी हर दिन संभावना है. इसका असर तापमान पर होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.