आगरालीक्स…आगरा कैंट स्टेशन पर लगी बोतल क्रशिंग एवं री-साईकिल मशीन. एक बार में एक हजार बोतल होंगी क्रेश. ए रेलवे ने उठाया नया कदम…
आगरा मंडल के आगरा छावनी स्टेशन पर प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए रेलवे ने नया कदम उठाया है. सिंगल यूज प्लास्टिक को सही तरीके से डिस्पोज करने के लिए एवं री-साईकिल के लिए रेलवे स्टेशन पर मशीन लगाई गयी है. मशीन की क्षमता एक बार में एक हजार बोतलों को क्रेश करने की है. कोका कोला कंपनी द्वारा आगरा छावनी स्टेशन पर प्लास्टिक बोतल क्रेसिंग एवं री-साईकिल मशीन प्लेटफोर्म संख्या 01 और 02 पर लगाई गई. इसका उद्घाटन मंडल रेल प्रबन्धक आनन्द स्वरुप के द्वारा किया गया.

रेलयात्री पानी पीने के बाद प्लेटफार्म या स्टेशन परिसर में पानी की खाली बोतल इधर-उधर फेंक देते हैं. इससे प्लेटफार्म एवं स्टेशन परिसर में गंदगी फैलती है. खाली बोतलों के दोबारा उपयोग पर अंकुश लगाने एवं स्वच्छता में वृद्धि के लिए आगरा छावनी स्टेशन पर बोतल क्रशिंग मशीन लगाई हैं. इसके लिए बोतलों को डिस्पोज करते समय यात्री को अपना मोबाइल नंबर फीड करना होगा. इन मशीनों के स्थापित होने से मशीनों द्वारा अनुपयुक्त बोतलों को नष्ट कर दिया जाएगा. इससे स्टेशन एवं स्टेशन परिसर गन्दगी मुक्त होगा और स्वच्छता में वृद्धि होगी.
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परि.) मुदित चंद्रा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक कु.प्रशस्ति श्रीवास्तव, स्टेशन निदेशक मो.असरद, कोका कोला कंपनी के सीईओ नरेश गोविल और जीएम अजय शर्मा एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.