आगरालीक्स…आगरा के प्राचीन कैलाश मंदिर में नए साल के पहले सोमवार लगे दिव्य 56 भोग. भक्तें का उमड़ा सैलाब, प्रसाद भी ग्रहण किया
उत्तर भारत के प्राचीनतम कैलाश महादेव मंदिर पर नव वर्ष 2025 के प्रथम सोमवार को आस्था का हुजूम उमड़ पड़ा।हजारों भक्तों ने हर हर महादेव बम बम भोले की जय जयकार के साथ दिव्य फूल बंगले,एवं भव्य 56 भोग के दर्शन किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर महंत गौरव गिरी गोस्वामी,समाजसेवी नितेश शर्मा,सुशील चौहान,डॉ मदन मोहन शर्मा,अतुल चौहान,मनोज शर्मा, डॉ विवेक पाठक, राधेश्याम यादव ने विधि विधान के साथ कैलाश महादेव का अभिषेक कर किया। शुभारंभ के मौके पर हर हर महादेव बम बम भोले की जय जयकार से कैलाश महादेव प्रांगण गूंजायमान हो उठा।
भव्य फूल बंगले में हुआ बाबा का अलौकिक श्रृंगार
नव वर्ष के प्रथम सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में श्री शिव शक्ति युवा भक्त मंडल द्वारा आयोजित फूल बंगले में बाबा कैलाशपति का अलौकिक श्रृंगार किया गया।मंदिर के जलहरी में विराजमान दोनों शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ इत्र सेवा के उपरांत दिव्य श्रृंगार और बाबा को अलौकिक पगड़ी भेंट की गई।कैलाश महादेव का अद्भुत श्रंगार भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बना रहा।
छप्पन भोग के साथ भक्तों ने ली सेल्फी
प्राचीन कैलाश मंदिर पर आयोजित विशाल छप्पन भोग फूल बंगला एवं भंडारे के दौरान पहुंचे भक्तों ने भव्य छप्पन भोग के साथ जमकर सेल्फी ली। अपार भीड़ के बीच हर कोई एक बार बाबा का अलौकिक श्रृंगार और दिव्य 56 भोग फूल बंगले के दर्शन को आतुर दिखा।
पंगत में बैठकर श्रद्धा भाव से ग्रहण किया प्रसाद
श्री शिव शक्ति युवा भक्त मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हजारों भक्तों को श्रद्धा भाव के साथ पंगत में बिठाकर बाबा का प्रसाद ग्रहण कराया गया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण के दौरान भक्तों ने हर हर महादेव बम बम भोले की जय जयकार के साथ बाबा कैलाशपति के भजनों का भी गुणगान किया। इस मौके पर पूरा कैलाश मंदिर प्रांगण भक्ति भाव के साथ श्रद्धा आनंद और सेवा की भावना से सराबोर नजर आया।
भव्य मा यमुना आरती: मां यमुना की आरती के दौरान भजन,शंखनाद और घंटियों की ध्वनि से वातावरण पवित्र और आध्यात्मिक हो जाता है।
इनकी रही मौजूदगी
प्राचीन कैलाश महादेव मंदिर पर आयोजित विशाल छप्पन भोग,फूल बंगला एवं भंडारे के दौरान प्रमुख रूप से मंदिर के महंत गौरव गिरी गोस्वामी, महंत सागर गोस्वामी, नितेश शर्मा,सुशील चौहान,डॉ मदन मोहन शर्मा,अतुल चौहान,मनोज शर्मा, डॉ विवेक पाठक, राधेश्याम यादव,श्री शिव शक्ति युवा भक्त मंडल आयोजन समिति के अभिषेक राजपूत,शेखर कुशवाहा, विष्णु राजपूत, नवीन कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में बाबा भोलेनाथ के भक्तजन मौजूद रहे।