आगरालीक्स…Agra News : आगरा में दीपावली पर फंफूद लगी डोडा बर्फी के मामले में श्री मोरमुकुट मिष्ठान भंडार, कमला नगर पर एफएसडीए का छापा। मिल्क केक, काजू ब्रोकन सहित छह सैंपल लिए गए। ( Agra News : 6 sample taken from Shree Mor Mukut Misthan Bhandar, Agra )
आगरा में दीपावली पर श्रीमोर मुकुट मिष्ठान भंडार द्वारा शांति मांगलिक ग्रुप को सप्लाई की गईं डोडा बर्फी में फंफूद लगे होने के आरोप लगाए थे। एफएसडीए की टीम ने डोडा बर्फी के सैंपल ले लिए थे। अब मंगलवार को सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय शशांक त्रिपाठी द्वितीय के निर्देशन में टीम ने छापा मारा।
छह सैंपल लिए
टीम ने श्री मोर मुकुट मिष्ठान भंडार, कमला नगर से मिल्क केक, बादाम बर्फी, काजू ब्रोकन, स्ट्रॉबेरी स्वीटस, केसर बर्फी, बूंदी के लडडू सहित छह सैंपल लिए। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय शशांक त्रिपाठी का कहना है कि सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।