आगरालीक्स ….आगरा में मां की आंखों के सामने छह साल के मासूम को ट्रक के रौंदने से मौत पर भड़का आक्रोश, पुलिस पर वसूली के आरोप लगाते हुए वाहनों में तोड़फोड़।
आगरा के खेरागढ़ के गोरउ गांव के रहने वाले नीरज अपने छह साल के इकलौते गोलू और पत्नी श्रीदेवी साथ अपने चाचा हरि सिंह के बेटे गौरव की शादी में सदर के ग्वालियर रोड पर नगला पदमा स्थित सेठ गार्डन में आए थे। सेठ गार्डन के सामने ही चाचा हरि सिंह का घर है। रात में श्रीदेवी बेटे गोलू को लेकर सड़क पार कर चाचा के घर जा रही थी, इसी दौरान तेज स्पीड से आए ट्रक ने गोलू का चपेट में ले लिया।
आंखों के सामने बेटे की मौत पर फूटा आक्रोश ( Agra Crime & Jam news )
ट्रक के चपेट में लेने से श्रीदेवी की आंखों के सामने ही उनके इकलौते बेटे गोलू की मौत हो गई, इससे आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया, सड़क से जो भी वाहन निकला उसमें तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी, विरोध करने पर राहगीरों को पीटा।
पुलिस वसूली से बचने के लिए तेज स्पीड वाहन चलाने का आरोप ( Died in road accident )
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाए हैं कि रात में पुलिस ट्रक चालकों से वसूली करती है, इससे बचने के लिए तेज स्पीड से ट्रकों को चालक निकालते हैं इसके कारण ही हादसा हुआ है। काफी देर तक हंगामा चलने के बाद पुलिस की कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए।