आगरालीक्स …आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट रोचक मुकाबला, भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान सांसद राजकुमार चाहर को कांग्रेस और सपा गठबंधन से राजबब्बर चुनौती देंगे, राजबब्बर 13 मार्च को आगरा आ जाएंगे। कभी राजकुमार चाहर रहे थे राजबब्बर की चुनावी रणनीति के हिस्सा। ( Agra Loksabha Election 2024 )
आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट 2009 में अस्तित्व में आई, इसी वर्ष आगरा सीट सुरक्षित हो गई। इसके चलते दो बार आगरा सीट से सपा से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस से राजबब्बर ने फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ा। वर्तमान में भाजपा के विधायक डॉ. धर्मपाल और फतेहपुर के सांसद राजकुमार चाहर ने 2009 के चुनाव में राजबब्बर का प्रचार कराया लेकिन उन्हें बसपा की सीमा उपाध्याय ने 10 हजार वोट से हरा दिया। ( BJP, Congress, BSP Candidate 2024 )
भाजपा के राजकुमार चाहर से मिली थी बड़ी हार ( Congress Raj Babbar )
2019 के चुनाव में कांग्रेस से राजबब्बर ने चुनाव लड़ा तो भाजपा से राजकुमार चाहर प्रत्याशी थे, इस चुनाव में भाजपा के राजकुमार चाहर ने राजबब्बर को साढ़े चार लाख वोट से हराकर बड़ा उलट फेर कर दिया था। मगर, 2024 के समीकरण बदले हुए हैं। ऐसे में इन दोनों के सामने सामने आने से फतेहपुर सीकरी का चुनाव रोचक हो गया है।
राजबब्बर 13 को आगरा आएंगे
कांग्रेस से फतेपुर सीकरी से चुनाव लड़ने के लिए राजबब्बर 13 मार्च को आगरा आ जाएंगे वे अभी मुंबई में राहुल गांधी की न्याय यात्रा में हैं। उनके चुनाव लड़ने से रोचक मुकाबला हो गया है, साथ ही राजकुमार चाहर का पार्टी के अंदर भी विरोध होने से भी चुनावी समीकरण बदल रहे हैं। यह सीट अब भाजपा के लिए आसान नहीं होगी।