आगरालीक्स…Agra News: आगरा में विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा महानगर कार्यकारिणी में 20 पदाधिकारी और 40 सदस्य घोषित, देखें।
भाजपा ने आगरा महानगर की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के साथ ही 20 पदाधिकारी शामिल हैं, इसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और कोषाध्यक्ष हैं। इसके साथ ही 40 सदस्यों की भी सूची जारी की गई है। इसमें 20 महिलाओं की भी भागेदारी है। पदाधिकारियों में पांच महिलाओं को जगह मिली है।
भाजपा आगरा महानगर कार्यकारिणी
महानगर अध्यक्ष: राजकुमार गुप्ता
महानगर उपाध्यक्ष: दीपू जादौन, नवीन गौतम, राहुल सागर, मनमोहन कुशवाह, निधि शर्मा, अनीता खरे, राजू परमार, मनवीर चौहान
महानगर महामंत्री: हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा, नितेश शिवहरे
महानगर मंत्री: करुणानिधि, अनिल सारस्वत, विकास भारद्वाज, नेहा गुप्ता, अंजू गर्ग, मुकेश गुप्ता, माधुरी माहौर, अंकित शर्मा
कोषाध्यक्ष: अतुल गर्ग
सदस्य 40
जिला कार्यकारिणी नहीं की गई घोषित
भाजपा जिला कार्यकारिणी का भी इंतजार हो रहा है लेकिन अभी जिला कार्यकारिणी घोषित नहीं की गई है।
