आगरालीक्स …Agra News: आगरा में दयालबाग पोइया घाट से खंदौली पीपा पुल से कार सहित हल्के वाहन 15 मिनट में पहुंच रहे हैं। 25 किलोमीटर की दूरी अब सात किलोमीटर रह गई है।
आगरा के दयालबाग, पोइया घाट रोड पर श्मशान घाट के पास में यमुना पर पीपा का पुल यानी पांटून पुल बनाया गया है। यह पुल पोइया घाट से खंदौली को जोड़ रहा है। पुल तैयार हो चुका है, कार सहित हल्के वाहन और दो पहिया वाहन पीपा पुल से होकर निकल रहे हैं।
15 मिनट का लग रहा समय
आगरा से खंदौली की दूरी 25 किलोमीटर है, वाटरवक्र्स, रामबाग, टेढ़ी बगिया के जाम में फंसते हुए वाहन खंदौली तक पहुंचते हैं ऐसे में पीपा पुल से दयालबाग पोइया घाट से सीधे खंदौली तक पहुंच रहे हैं। इसमें 15 मिनट का समय लग रहा है और दूरी 25 किलोमीटर से घटकर 7 किलोमीटर रह गई है।
एक करोड़ से बना पीपा पुल
पीपा पुल का निर्माण एक करोड़ से कराया है, इससे पोइया घाट और खंदौली के गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली है।