आगरालीक्स…Agra News: दर्दनाक, आगरा में आईपीएस की बुआ को ट्रक ने रौंदा, मौत।
आगरा के सिकंदरा के पुष्पांजलि विहार में 60 वर्ष की सुधा चाहर पति रघुवीर सिंह चाहर, बेटे अभिनव और आयुष के साथ रहती हैं। सुधा चाहर की भतीजी प्रशिक्षु आईपीएस आशना चौधरी हैं और वर्तमान में मथुरा में सीओ सिटी के पद पर कार्यरत हैं। प्रशिक्षु आईपीएस आशना चौधरी की गुरुवार को नोएडा में शादी थी वे शादी में शामिल होने के के बाद शुक्रवार शाम को नोएडा गईं थी वहां से शाम को लौटीं। ( Agra News: 60 Year old IPS Bua died in road accident in Agra#agra)
पति से मारपीट के आरोप में शांतिभंग में जेल भेजे गए बेटे की बाइक लेने थाने पहुंची
पुलिस के अनुसार, सुधा चाहर के बेटे अभिनव की पत्नी हरियाणा बबीता पलवल हरियाणा में बीमा कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत है वह कुछ दिन पहले ससुराल आई थी और पति अभिनव पर मारपीट के आरोप लगाए थे। गुरुवार को पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर अभिनव को एसीपी कोर्ट में पेश किया वहां से जेल भेज दिया था, अभिनव की बाइक थाना सिकंदरा में थी। बेटे अभिनव की बाइक लेने के लिए वह गुरुवार शाम को कार से अपने ड्राइवर के साथ थाना सिकंदरा पहुंची।
सड़क पार करते समय ट्रक ने रौंदा
सुधा चाहर अपने ड्राइवर के साथ कार से गुरुवार शाम को सिकंदरा चौराहे पर पहुंची, कार सिकंदरा चौराहे पर थाने के सामने दूसरी तरफ खड़ी कर दी और ड्राइवर के साथ रेलिंग पार कर थाने आ गईं। उन्होंने ड्राइवर को बाइक घर पर ले जाने के लिए कह दिया और खुद थाने से बाहर निकलीं और रोड पार कर दूसरी तरफ जा रहीं थी उसी दौरान मथुरा की तरफ से आए ट्रक ने सुधा चाहर को चपेट में ले लिया, वे करीब 200 मीटर तक ट्रक में घसीटती हुई गई, हादसे के बाद भीड़ लग गई हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षत विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।