आगरालीक्स ….आगरा में बुखार के प्रकोप के साथ ही डेंगू और मलेरिया के केस आ रहे हैं लेकिन एक राहत भरी खबर है।

आगरा में बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। डेंगू और मलेरिया की पुष्टि हो रही है। इस सबके बीच कोरोना के केस कम हो गए हैं, एक बार फिर से आगरा कोरोना मुक्त होने जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 2156 सैंपल लिए गए।
सात सक्रिय केस
कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है, कोरोना पॉजिटिव दो मरीज ठीक हुए हैं। अब आगरा में कोरोना के सात केस हैं और सभी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।