आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह में 7 कन्याओं का हुआ विवाह. धूमधाम से आई बारात, खुशियां के साथ हुए मंगल फेरे तो भावुक होकर हुई विदाई
भारत विकास परिषद सुरभि आगरा की ओर से जयपुर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर पार्क में सर्वजातीय सात कन्याओं का विवाह आयोजित किया गया. चिन्ताहरण मंदिर से धूमधाम से सातों कन्याओं के वरों की बारात निकली जो कि श्रीराम पार्क में पहुंची. यहां विधि विधान और परंपरा के अनुसार सभी सातों कन्याओं का विवाह हुआ और उन्हें उपहार आदि भेंट किए गए. नव जोड़ों का आशीर्वाद दिया गया और उनके उज्जवल दांपत्य जीवन की कामना की गई.
इस अवसर पर प्रीति उपाध्याय, संरक्षिका वंदना अग्रवाल, नीलिमा शर्मा, बविता अग्रवाल, निधि बंसल, निधि अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, ममता जैन, निहारिका अग्रवाल, रानी खंडेलवाल, रूपाली अग्रवाल, अंजना शिवहरे व डॉ. रचना शर्मा निवेदक रहीं. कार्यक्रम अध्यक्ष गौरव बंसल, माल्याप्रण विनय अग्रवाल, स्वागताध्यक्ष अजय शिवहरे और पुष्पार्जन गुम्बर परिवार की ओर से रहा.