Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: 7 out of 8 proposals passed in the Municipal Corporation’s executive…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: 7 out of 8 proposals passed in the Municipal Corporation’s executive…#agranews

575

आगरालीक्स…आगरा के मोतीगंज खाद्य मंडी में बनेगी पार्किंग तो गोकुलपुरा में भव्य गणगौर द्वार. नगर निगम की कार्यकारिणी में 8 में से 7 प्रस्ताव पास..जानें पूरे सातों प्रस्ताव कौन—कौन से हैं

उपसभापति चुने गए अमित पटेल
नगर निगम कार्यकारिणी समिति के 14 वें अधिवेशन के दौरान वार्ड 81 से पार्षद अमित पटेल को सर्वसम्मति से समिति का उपसभापति चुन लिया गया। उनके नाम का प्रस्ताव सदस्य कार्यकारिणी राकेश जैन द्वारा रखा गया था जिस पर कार्यकारिणी ने मुहर लगा दी। इससे पूर्व 10 वें,11 वें और 12 वें अधिवेशन बैठकों के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई। इस दौरान रखे गये आठ प्रस्तावों में से सात पर कार्यकारिणी ने स्वीकृति प्रदान कर दी।

ये प्रस्ताव हुए पास
पार्षद राकेश जैन के प्रस्ताव कि वार्ड संख्या 78 मोतीगंज में वाहन पार्किंग की व्यवस्था न होने से यमुना किनारे वीआईपी रोड पर रोजाना जाम की स्थिति रहती है पर सभापति हेमलता दिवाकर कुशवाह ने जगह उपलब्ध होने पर पार्किंग बनाने को स्वीकृति दे दी।
सदस्य अमित सिंह रखे गये प्रस्ताव कि मदिया कटरा चौराहे से सरको मॉल तक मॉडल रोड के रुप में विकसित किया जाए को भी हरी झंडी दे दी गई।
पार्षद राकेश जैन के प्रस्ताव कि गोकुलपुरा पुलिस चौकी के निकट एक भव्य गणगौर द्वार का निर्माण किया जाए को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई।
उन्हीं के प्रस्ताव कि समय समय पर आने वाले शासनादेश और गजट की कॉपी नगर निगम सचिवालय में सुरक्षित रखवाई जाए जिससे पार्षद सूचनाएं प्राप्त कर सकें को पास कर दिया गया तथा सभापति द्वारा निर्देशित किया गया कि गजट की कॉपियां सचिवालय अधीक्षक की निगरानी में सुरक्षित रखी जाएं।
राकेश जैन द्वारा ही रखे गये प्रस्ताव कि मोतीगंज गल्ला मंडी में सड़क, नाली, लाइट और सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद हो चुकी है अतः इसका नाम बदलकर आदर्श मोतीगंज गल्ला मंडी कर दिया जाए को भी पास कर दिया गया।
कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत सिंह कुशवाह न्यू राजामंडी स्टेशन रोड से मदिया कटरा मार्ग को चौराहे तक मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की मांग को भी स्वीकृत कर दिया गया।
कार्यकारिणी सदस्य आशिष कुमार सिंह के प्रस्ताव कि ताजनगरी प्रथम चरण के तहत आने वाले घरों का पानी को मुख्य सीवर लइन से जोड़े जाने,ताज नगरी सेकंड फेस योजना में बनाये गये पार्कों पर किये अतिक्रमण और अवैध कब्जों को हटाये जाने को स्वीकृति प्रदान कर दी गई।
कार्यकारिणी सदस्य बंटी माहौर के धाकरान चौराहे पर बेस्ट मैटेरियल से महाराजा धरणीधर का हल बनाकर स्थापित करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी गई।
उन्हीं के प्रस्ताव कि आवरा कुत्तों और बंदर शहर वासियों को परेशान किये हुए हैं अतः इनको पकड़वाने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाये जाने के प्रस्ताव को भी पारित कर दिया गया।

बैठक के दौरान नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 संजीव वर्मा,सहायक नगर आयुक्त क्रमशः श्रद्धा पांडेय और अशोक प्रिय गौतम, पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण आदि के अलावा कार्यकारिणी के सभी सदस्य भी मौेजद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!