आगरालीक्स… आगरा के बुजुर्गों की दर्द भरी दास्तां, अपनों के सताने पर वृद्धाश्रम सात बुजुर्ग पहुंचे, 300 पार हुई संख्या।
रामलाल वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की संख्सा तेजी से बढ़ने लगी है, 12 साल पहले आश्रम में 25 बुजुर्ग थे, अब यह 300 के पार पहुंच गए हैं।
अपनों के सताने पर पहुंचे वृद्धाश्रम
रामलाल वृद्धाश्रम में सात नए और बुजुर्ग पहुंचे, ये अपनों के सताए हुए थे। किसी को बेटा और बहू ने घर से बाहर निकाल दिया तो किसी की बीमारी से परिजन परेशान हो गए। इसमें से कई बुजुर्ग खुद चल भी नहीं सकते, वे व्हील चेयर की मदद लेते हैं।
परेशान होकर छोड़ रहे घर
वृद्धाश्रम में अधिकांश बुजुर्गों की उम्र 70 से अधिक है, कई अच्छे परिवार से हैं तो कुछ के बेटों का बड़ा कारोबार है इसके बाद भी उन्हें घर में रहने के लिए सुकून नहीं मिल रहा है, इससे परेशान होकर बुजुर्ग वृद्धाश्रम पहुंच रहे हैं।