आगरालीक्स… आगरा में कैंसर मरीज के हाथ के घाव को पेट से फ्लैप रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से भरा गया।
आगरा के एसएनमेडिकल कॉलेज के ओ.पी.डी. विभाग में विशंभर नाम के मरीज दिखाने आए जो कि अपने कैंसर की बीमारी से बहुत ही परेशान थे, उन्होंने तीन बार सर्जरी कराई पर तीनों बार रिकरेंस होने के कारण उनका हाथ का घाव भर ही नहीं रहा था जिस कारण हर जगह बाहर उनका हाथ हटाने की सलाह दी गई थी, परेशान होकर वह एस.एन. मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में दिखाने आएl
एस.एन. मेडिकल कॉलेज के कैंसर विभाग के डॉक्टर वरुण कुमार अग्रवाल और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टर पुनीत कुमार भारद्वाज द्वारा उनके हाथ की सर्जरी करके कैंसर को हटाया गया और हाथ को दोबारा से बनाया गयाl इस सर्जरी में कैंसर को हटाया गया और पेट से फ्लैप रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी करके घाव को भरा गया। एस.एन. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता के मार्गदर्शन में और सर्जरी विभाग के एच.ओ.डी. डॉ प्रशांत लवानिया के सहयोग से यह सफल ऑपरेशन किया गया।