आगरालीक्स…आगरा जोन के धार्मिक स्थलों पर अब खामोशी. एक दिन में 756 लाइडस्पीकर उतारे गए तो 1945 की आवाज की गई कम. मानक भी तय किए गए…
यूपी सरकार के आदेश पर धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाजें हम कम होने लगी हैं. ध्वनि कितनी होनी चाहिए इसके लिए मानक पहले से तय हैं. अब पुलिस प्रशासन ने धामि्र्क स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. आगरा जोन में ही एक ही दिन में 756 लाउडस्पीकर को उतारा गया तो वहीं 1945 लाउडस्पीकरों की ध्वनि कम कर दी गई. यही नहीं रात दस बजे से लेकर सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर नहीं बजने के आदेश भी जारी किए गए हैं.

एडीजी जोन कार्यालय से बुधवार को शासन को लाउडस्पीकर को लेकर कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट भेजी गई. आगरा जाने में आठ जिले आते हैं, जिनमें आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज हैं. शासन ने पांच दिन की कार्रवर्इा की रिपोर्ट मांगी थी. निर्देश के बाद आगरा जोन में एक ही दिन में 756 लाउडस्पीकर हट गए. राहत की बात ये भी है कि एक भी जगह विवाद की कोई स्थिति पैदा नहीं हुई. कई जगह तो पुलिस प्रशासन के पहुंचने से पहले ही लाउडस्पीकर उतार लिए गए. एडीजी जोन ने बताया कि 1945 लाउडस्पीकर की ध्वनि तय मानकों के अनुसार 45 डेसीबल कराई गई है. तय मानक से अधिक ध्वनि पर कहीं भी लाउडस्पीकर बजाया गया तो एक्शन लिया जाएगा.