आगरालीक्स…आगरा में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में उकेरे रंग, रासा इंटरनेशनल, होली पब्लिक, न्यू सेंट स्टीफन ने लहराया जीत का परचम, नप्सा की प्रतियोगिता में 78 स्कूल हुए शामिल
आगरा में नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल आॅफ आगरा (नप्सा) के बैनर तले सिकंदरा स्थित डाॅ. एमपीएस वल्र्ड स्कूल में अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता हुई। रासा इंटरनेशनल स्कूल, होली पब्लिक जूनियर काॅलेज और न्यू सेंट स्टीफन स्कूल के बच्चों ने जीत का परचम लहराया।
प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर और सीनियर तीन श्रेणियों में आयोजित हुई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 78 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। डाॅ. एमपीएस ग्रुप के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने बच्चों से कहा कि इस तरह की कलात्मक और रचनात्मक प्रतियोगिताएं छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की बच्चों को इन प्रतियोगिताओं का हिस्सा जरूर बनाएं। प्रधानाचार्य चार्ल्स क्लेरेंस ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने से बच्चों का सर्वांगीन विकास होता है। सब जूनियर श्रेणी में रासा इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, बोस्टन पब्लिक स्कूल द्वितीय, सिटी कान्वेंट तृतीय, जूनियर श्रेणी में होली पब्लिक स्कूल प्रथम, सेंट काॅनरेड्स इंटर काॅलेज द्वितीय, जाॅन मिल्टन पब्लिक स्कूल तृतीय, सीनियर श्रेणी में न्यू सेंट स्टीफन स्कूल प्रथम, शिवालिक कैंब्रिज स्कूल द्वितीय और सेंटर काॅनरेड्स इंटर काॅलेज तृतीय स्थान पर रहा। सेंट काॅनरेड्स इंटर काॅलेज, लाॅर्ड कृष्णा स्कूल, सनसाइन स्कूल, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल और होली पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार मिले।

अतिथियों में नप्सा के अध्यक्ष संजय तोमर, सचिव राजपाल सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष मोहित बंसल, समन्वयक सुमनलता यादव, वीरेंद्र सिंघल, रेखा गुप्ता, सार्थक यादव, अन्नू यादव, हिमानी यादव शामिल थे। निर्णायकों की भूमिका डाॅ. रश्मि सक्सेना, डाॅ. आभा गुप्ता ने निभाई। डाॅ. रितु सिंह ने स्वागत किया। समन्वय और संचालन शैली कपूर और तनीसा इशरानी ने किया।