Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: 7th International Taj Rang Mahotsav in Agra from 18th September…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: 7th International Taj Rang Mahotsav in Agra from 18th September…#agranews

279

आगरालीक्स…आगरा में 7वां अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव 18 सितंबर से. देश विदेश के लगभग 200 कलाकार लेंगे भाग.

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नटरांजलि थियेटर आर्ट्स (एनटीए आगरा) द्वारा एवं डॉ भीमराव आंबेडकर वि.वि. के सहयोग से 7वां अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव 18 से 20 सितम्बर 2022 तक विश्व विद्यालय परिसर पालीवाल पार्क में आयोजित होगा जिसमें देश विदेश के लगभग 200 कलाकार प्रतिभाग करेंगे। सर्वप्रथम विश्व विद्यालय के बृहस्पति भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चारण के साथ नटराज की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं नारियल समर्पित कर किया प्रति कुलपति प्रो.अजय तनेजा,सुरेश चंद गर्ग,डॉ आनंद टाइटलर ने। इसी श्रृंखला में महोत्सव का पोस्टर विमोचन किया गया।

विमोचन के अवसर पर उपस्थित रहे होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश बाधवा, संजय अरोरा, आदर्श नंदन गुप्त, डॉ दीपिका प्रवीन गुप्ता, सुमन सुराना, पंकज गुप्ता, पंकज राठौर, डॉ मदन मोहन शर्मा, राजकुमार सिंह, डॉ निरंजन सिंह, संजीव प्रधान आदि। कार्यक्रम के उद्घाटन कर्ता प्रति कुलपति ने अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों एवं आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है जो देश विदेश के कलाकार अपनी अपनी सांस्कृतिक छटा से विश्व विद्यालय के परिसर में बिखेरेंगे। महोत्सव संयोजक अलका सिंह ने बताया कि विगत वर्षों में ताज नगरी के मंच पर भारत के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, सर्बिया, श्रीलंका, आस्ट्रेलिया, कनाडा के कलाकार अपनी प्रतिभा के रंग बिखर चुके हैं, इसी श्रृंखला में इस बार इजिप्ट, नेपाल, मलेशिया, बांग्लादेश के कलाकार भारतीय कलाकारों के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक मंच ताज नगरी में सांझा करेंगे एवं महोत्सव के मुख्य संरक्षक की भूमिका निभायेंगे शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी डॉ विजय किशोर बंसल।

स्वागत अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने बताया कि ‘अतिथि देवो भव:’ की परम्परा पर महोत्सव की शुरुआत 17 सितम्बर को भव्य यमुना आरती के साथ होगी। संरक्षक डॉ आनंद टाइटलर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों की सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां 18,19 एवं 20 सितम्बर को विश्वविद्यालय परिसर (पालीवाल पार्क) स्थित गोल्डन जुबली हॉल में अपराह्न 2 बजे से प्रारम्भ होंगी जिनके अवलोकनार्थ आगरा के सभी कलाप्रेमियों को आमंत्रण पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया जा रहा है । टीम नटरांजलि से शामिल हुए लालाराम तैनगुरिया, मोहित कत्याल, बबीता पाठक, भावना जादौन, टोनी फास्टर, अमित कौरा, राजदीप ग्रोवर, मीरा शर्मा, डॉ वीना कौशिक, अनीता गौतम, हरीश लालवानी आदि।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!