Sunday , 23 February 2025
Home बिगलीक्स Agra News : 8 died in Four days in Accident on Yamuna & Agra Lucknow expressway, Dr. Vishakha, Raunak, Vikash. Dr. Anirudh & four other, 3 to 5 AM#agra
बिगलीक्स

Agra News : 8 died in Four days in Accident on Yamuna & Agra Lucknow expressway, Dr. Vishakha, Raunak, Vikash. Dr. Anirudh & four other, 3 to 5 AM#agra

आगरालीक्स…Agra News एक्सप्रेस वे पर 4 दिन में तीन हादसे, आठ मौतें, मथुरा के कृपालु जी महाराज की बेटी डॉ. विशाखा, आगरा के युवा कारोबारी रौनक उनके साथी और आज डॉ. अनिरुद्ध, हादसों में एक समानता। ( Agra News : 8 died in Four days in Accident on Yamuna & Agra Lucknow expressway, Dr. Vishakha, Raunak, Vikash. Dr. Anirudh & four other, 3 to 5 AM#agra )


24 नवंबर कृपालु जी महाराज की बड़ी बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी वृन्दावन, मथुरा स्थित प्रेम मंदिर से 24 नवंबर की सु​बह अपनी दोनों बहन के साथ तीन गाड़ियों से दिल्ली के लिए निकली थी। यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा के करीब दनकौर में ड्राइवर ने गाड़ी को लघुशंका जाने के लिए रोका, पीछे से ट्रक आया और तीनों गाड़ियों को चपेट में ले लिया। डॉ. बिशाखा की अपोलो हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई, सात लोग घायल हैं। 28 नवंबर को वृन्दावन में डॉ. विशाखा त्रिपाठी का अंतिम संस्कार होगा।
26 नवंबर आगरा के पंचवती कॉलोनी के रहने वाले रौनक सलूजा अपने साथी विकास के साथ 26 नवंबर की सुबह चार बजे दिल्ली जाने के लिए कार से निकले थे। उन्हें दिल्ली से अपनी स्पोटर्स की दुकान के लिए सामान लेना था। यमुना एक्सप्रेस वे पर बल्देव के पास सुबह पांच बजे कार डिवाइडर से टकरा गई। विकास की मदद करने के लिए रौनक गाड़ी से बाहर निकले, बताया जा रहा है कि किसी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया और मौत हो गई। हादसे में रौनक और उनके साथ ही विकास दोनों की मौत हो गई।


27 नवंबर आगरा के राधा नगर कमला नगर के रहने वाले जूनियर डॉक्टर अनिरुद्ध वर्मा सैफई मेडिकल कॉलेज से पीजी कर रहे हैं। वे अपने दोस्तों के साथ शादी में लखनऊ गए थे। वहां से मंगलवार की रात को सैफई के लिए स्कार्पियो से लौट रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कन्नौज के पास स्कार्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद आगरा से लखनऊ के रास्ते पर आ गई, ट्रक ने स्कोर्पियो को चपेट में ले लिया। स्का​र्पियों में छह लोग थे, इसमें से डॉ.अनिरुद्ध वर्मा सहित पांच जूनियर डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई। उनका साथी जयवीर अस्पताल में भर्ती है।


सुबह 3 से पांच बजे के बीच हो रहे हादसे
एक्सप्रेस पर हादसे सुबह तीन से पांच बजे के बीच हुए हैं। यही वह समय होता है जब नींद का झोका आता है। इस दौरान एक्सप्रेस वे पर चलने से बचना चाहिए, एक्सप्रेस वे खाली होता है इसलिए गाड़ी की स्पीड बढ़ जाती है, ब्रेक भी नहीं लगाने होते हैं इससे नींद आने की संभावना ज्यादा रहती है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Fire broke out in the restaurant located at Sanjay Place, fire brigade reached the spot…#agranews

आगरालीक्स…संजय प्लेस स्थित रेस्टोरेंट में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची...

बिगलीक्स

Taj O Taj in Agra: The darshan was mesmerized in Haveli Sangeet and Ghazal evening in the background of Taj…#agranews

आगरालीक्स…ताज के पार्श्व में गूंजा श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी…ग्यारह सीढ़ी पार्क...

बिगलीक्स

Agra News: Tragic, three girl students of Agra died in an accident in Hathras…#agranews

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा की तीन छात्राओं की एक्सीडेंट में मौत. भाई के साथ...

बिगलीक्स

Agra News : Aanandi Bhero Bridge between Dayalbagh & Khandauli construction start from April 2025#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा से खंदौली 10 से 15 मिनट में...

error: Content is protected !!