आगरालीक्स …Agra News : आगरा से खंदौली 10 से 15 मिनट में पहुंच जाएंगे, यमुना पर पुल से 18 किलोमीटर की दूरी कम होगी, अप्रैल से निर्माण शुरू हो जाएगा। जानें। ( Agra News : Aanandi Bhero Bridge between Dayalbagh & Khandauli construction start from April 2025#Agra)
आगरा के दयालबाग, नगला बूढ़ी स्थित एसटीपी की 2600 वर्ग मीटर जमीन पर आनंदी भैरों पुल का निर्माण अप्रैल 2025 में शुरू होगा। यह पुल यमुना पर दयालबाग के नगला बूढ़ी से गिजौली खंदौली के बीच में बनेगा। पुल 10.30 मीटर चौढ़ा होगा और दोनों तरफ डेढ़ डेढ़ मीटर फुटपाथ होगा।
111 करोड़ से बनेगा पुल, 18 किलोमीटर की दूरी होगी कम
दयालबाग से खंदौली जाने के लिए रामबाग होते हुए लोग जाते हैं। रामबाग से टेढ़ी बगिया के बीच जाम भी लगता है घंटों वाहन फंसे रहते हैं। इसके लिए साल 2023 में आनंदी भैरों पुलि की अनुमति मिली थी, लेकिन पुल बनाने के लिए 703 पेड़ काटने पड़ते इसकी अनुमति नहीं मिली। इसके बाद पुल का एलाइनमेंट बदला गया। अब यह पुल यमुना में 400 मीटर डाउनस्ट्रीम में बनेगा। 111 करोड़ से बनने वाले पुल का निर्माण अप्रैल 2025 में शुरू हो जाएगा और दो साल में पुल पूरा होना हैं।