आगरालीक्स…आगरा में आज बड़ी संख्या में कोरोना मरीज ठीक हुए हैं. प्रशासन ने जारी किया अपडेट-जानिए कितने मरीज मिले और कितने हुए ठीक….
आगरा में पिछले कुछ समय से काफी संख्या में कोरोना मरीज मिले हैं जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया. अस्पतालों में कोविड वार्ड और उनके ट्रीटमेंट की व्यवस्थाएं शासनस्तर से भी देखी गई हैं. लेकिन आज बड़ी संख्या में कोरोना मरीज ठीक हुए हैं. प्रशासन द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे में 2273 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 8 नये कोरोना मरीज आगरा में मिले जबकि इस दौरान 65 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं. आगरा में अब 87 कोरोना मरीज हैं.