अलीगढ़लीक्स… पूर्व सीएम कल्याण सिंह की आज प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी नौ फीट ऊंची प्रतिमा का सीएम योगी ने किया अनावरण। नौ जिलों में लगेंगी प्रतिमाएं।
लखनऊ के कैंसर इंस्टीट्यूट में लगी है प्रतिमा
पूर्व सीएम कल्याण सिंह (बाबूजी) की रविवार को पहली पुण्य तिथि है। इस मौके पर लखनऊ में उनकी नौ फीट ऊंची प्रतिमा का सीएम आदित्यनाथ योगी ने अनावरण किया। यह प्रतिमा लखनऊ के कैंसर इंस्टीट्यूट में लगाई गई है।
कल्याण सिंह की सुशासन नीतियों को आगे बढ़ा रहेः योगी
सीएम योगी ने इस मौके पर कहा कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 1991 मे ऐसे समय यूपी की बागडोर संभाली थी, जब पूर्ववर्ती सरकारो की नीतियों के कारण दंगे हो रहे थे लेकिन उन्होंने हालातों को काबू किया।, उन्ही की सुशासन नीतियों से आज हम कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। इस मौके पर उनके पुत्र राजवीर सिंह राजू एवं परिजन मौजूद रहे।
राम मंदिर के नायक की नौ जिलों में लगेंगी प्रतिमाएं
राम मंदिर आंदोलन के नायक के रूप में जाने वाले कल्याण सिंह को लेकर भाजपा हिंदू हृदय सम्राट के रूप में पूरे यूपी में पेश करेगी। लखनऊ के बाद अलीगढ़, एटा, कासगंज, बुलंदशहर, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर और अयोध्या में उनकी मूर्तियां लगाई जाएंगी। इन जिलों में कल्याण सिंह का सबसे ज्यादा प्रभाव रहा है।