आगरालीक्स…आगरा में 812 मरीजों ने हृदय व डायबिटीज की जांच निशुल्क कराई. विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण…लॉयन्स क्लब आफ आगरा विशाल व डॉ. दिव्या प्रकाश मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा लगाया गया 21वां निशुल्क हृदय व डायबिटीज जांच एवं निदान महाशिविर
शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में लगा शिविर
लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा विशाल व डॉ. दिव्या प्रकाश मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा आयोजित 21वें निशुल्क हृदय व डायबिटीज जांच एवं निदान महाशिविर में 800 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ परीक्षण कराया। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अरविन्द जैन के नेतृत्व में शांति वेद हॉस्पीटल, सिकन्दरा में आयोजित शिविर में निशुल्क परीक्षण के साथ जांच व दवाओं का वितरण भी किया गया। डॉ. अरविन्द जैन ने know diabetes—no diabetes के स्लोगन पर प्रकाश डालते हुए जानकारी दी कि डायबिटीज स्लो पॉयजन स्वीट है। कार्डियो-डायबिटीज में मृत्यु दर सबसे अधिक है। कहा कि डायबिटीज और हृदय रोग जुड़वा भाई बहन की तरह है। इसलिए डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के साथ इसके अन्य अंगों पर पड़ने वाले प्रभाव व जटिलताओं को नजरअंदाज न करें।
डॉ. तपिश साहू ने बताया कि पैरों में एहसास होना बंद हो जाए, पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन, छोटे-छोटे धाव, चप्पलों का उतर जाना जैसे लक्षण हों तो इसे नजरअंदाज न करें। इसका कारण डायबिटीज के कारण नसों में ब्लॉकेज हो सकता है, जिसे दवाओं या सर्जरी द्वारा ठीक किया जा सकता है। लापरवाही आपको आईसीयू या वेंटीलेटर पर पहुंचा सकती है। शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. एमसी गुप्ता ने सफल शिविर के लिए शुभकामनाएं दीं।
क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। लॉयन्स क्लब आगरा विशाल द्वारा सभी डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. अजय प्रकाश, जितेन्द्र चौहान, सुनीता बंसल, चेयरपर्सन संजीव अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, विवेक कांत गुप्ता, पी.डी.जी रेनू नंदा, योगेश कंसल, रविन्द्र शाह, पारस अग्रवाल सुनील अग्रवाल ,सुशील गुप्ता, अजय बंसल, रवि खंडेलवाल, संजय बंसल,चंदर माहेश्वरी,प्रमोद गुप्ता, किशन अग्रवाल, राजेश खंडेलवाल विजय सेठिया,आदि उपस्थित थे। संचालन विनय बंसल, राकेश अग्रवाल ने किया।
वॉल्व रिपलेसमेंट व हृदय सर्जरी के लिए 3 मरीजों को चुना
गुरुग्राम फोर्टिस मेमोरियल अस्पताल के डॉ. उद्गीथ धीर ने हृदय रोगियों का परीक्षण किया। आर्थिक रूप से कमजोर 3 मरीजों को वॉल्व रिप्लेसमेंट व हृदय की निशुल्क सर्जरी के लिए चुना गया। जिसकी दवा व ऑपरेशन का खर्चा ट्रस्ट द्वारा उठाया जाएगा।
10 मरीजों निशुल्क एल्बूलेटरी ग्लूकोज प्रोफाइल की सुविधा दी गई…
लगभग 10 मरीजों को निशुल्क एम्बूलेटरी ग्लूकोज प्रोफाइल (दो हफ्ते की नियमित शुगर जांच के लिए) के लिए हाथ में सेंसर सिस्टम बांधे गए। यह उन नरीजों में कारगर है, जिन्हें इंसुलिन व दवा लेने के बाद भी शुगर कंट्रोल नहीं हो रही।
इन डॉक्टरों द्वारा किया गया परीक्षण…
मरीजों की परीक्षण वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अरविन्द जैन के नेतृत्व में डॉ. उद्गीथ धीर, डॉ. हिमांशु यादव, डॉ. तपिश साहू, डॉ. कैरवी भारद्वाज, डॉ. शुभम जैन, डॉ. शिवांक प्रकाश, डॉ. आरुषि प्रकाश, डॉ. प्रांशु त्रिपाठी आदि द्वारा किया जाएगा।
विशेष
-लगभग 50 नए डायबिटीज के नए मरीज पहुंचे।
-250 मरीजों की न्यूरोपैथी की गई।
-150 मरीजों का माइक्रोएल्बूमिन (किडनी के फिल्टर की जांच) किया गया।
-300 मरीजों की रेटिनोपैथी जांच की गई।
-200 मरीजों की बीएमडी (हड्डियों में कैल्सियम की जांच की गई)।
-इन सभी निशुल्क जांचों के साथ बेमआई, एचबीएवनसी की जांच, ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल की जांच भी निशुल्क की गईं।