आगरालीक्स…आगरा में अब 84 कोरोना पॉजिटिव. प्रशासन ने जारी किया अपडेट-ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी
आगरा में बीते कुछ दिनों से कोरोना पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है. नये कोरोना मरीजों के अधिक संख्या में मिलने के कारण सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़ी है, हालांकि चिंता की बात इसलिए भी नहीं है क्योंकि लगातार मरीज कोरोना से ठीक भी हो रहे हैं.
प्रशासन द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे में 539 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 8 नये कोरोना मरीज आगरा में मिले हैं. इस दौरान 16 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं. आगरा में 84 कोरोना मरीज हैं.