आगरालीक्स…आगरा में बादल, बूंदाबांदी और हवाओं ने मौसम किया ठंडा. सुबह हवाओं से लगने लगी हल्की ठंड. तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंचा…जानें मौसम का अपडेट
आगरा में मंगलवार को मौसम में बदला परिवर्तन देखने को मिला. सुबह से ही काले घने बादल आगरा में छाये रहे, इसके अलावा ठंडी हवाएं भी लगातार चलती रहीं. काले घने बादल आते और कुछ देर के लिए बरसाकर चले जाते. फिर वापस बादल आते और बूंदाबांदी करके निकल जाते. इधर ठंडी हवाओं का असर ये रहा कि मंगलवार सुबह लोगों को हल्की सर्दी का अहसास तक हुआ. एक ही दिन में लोगों को जुकाम और सर्दी की शिकायत बनने लगी हैं. इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला है.

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहंी न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में बादल और बरसात का ये क्रम लगातार पूरे सप्ताह तक चलेगा. हालांकि 18 अगस्त को आसमान साफ रह सकता है और धूप निकल सकती है.