आगरालीक्स..आगरा में मंगलवार को भी कोरोना के केस मिले हैं. आगरा में एक्टिव कोरोना केस 9 हो गए हैं. प्रशासन ने जारी किया अपडेट…देखें
आगरा में कोरोना का ग्राफ यूं तो शून्य की ओर जा रहा था लेकिन लेकिन बीते दो दिन में अचानक कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं. सोमवार को जहां 5 कोरोना पॉजिटिव आगरा में मिले तो वहीं आज मंगलवार को भी 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. प्रशासन ने इसका अपडेट जारी किया है जिसके अनुसार बीते 24 घंटे में आगरा में 2221 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 2 नये कोरोना मरीज मिले हैं. आगरा में अब 9 कोरोना मरीजों की संख्या हो गई हे.

अब तक का पूरा रिकॉर्ड
आगरा में अब तक 2600997 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है इनमें से 36183 कोरोना मरीज मिल चुकें हैं. इनमें से 35709 लोग ठीक हो गए हैं जबकि 465 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है.