Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Trader commits suicide in Agra, Dead body found in a warehouse…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Trader commits suicide in Agra, Dead body found in a warehouse…#agranews

121

आगरालीक्स….आगरा में व्यापारी ने की खुदकुशी. घर के पास बने गोदाम में मिला शव. परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश. खुदकुशी की ये वजह आई सामने

आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में मंगलवार को एक व्यापारी ने खुदकुशी करके अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. व्यापारी का शव घर के पास ही बने गोदाम में पड़ा मिला. गले में रस्सी बंधी हुई थी. परिजनों ने जब ये देखा तो उनके होश उड़ गए. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. व्यापारी के सुसाइड करने के पीछे बैंकों का करीब 14 लाख रुपये का लोन होना वजह सामने आया है.

ये है पूरा मामला
आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र अमर विहार के पास वैभव गार्डन कॉलोनी में 52 वर्षीय उदयवीर सिंह रहते थे. वे नगला तलफी के रहने वाले थे और सात साल पहले ही यहां मकान लेकर रह रहे थे. यहां पर उन्होंने डेली नीड्स और डेयरी की दुकान खोल रखी थीं. दुकानों के ऊपर ही कमरे बना लिए थे जिसमें वह पत्नी और दो बेटों कृणाल और लेविश के साथ रह रहे थे. दो बेटियों की शादी तीन साल पहले कर दी थी. परिजनों के अनुसार उदयवीर सिंह रोजाना सुबह पांच बजे अपनी पत्नी के साथ टहलने के लिए जाते थे. लेकिन आज सुबह उदयवीर सिंह उठकर कहीं चले गए. पत्नी ममता ने जब बच्चों से पिता के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह अकेले टहलने चले गए होंगे.

छह बजे खोल लेते थे दुकान
बेटे कुणाल के अनुसार उनके पिता उदयवीर सिंह रोजाना टहलकर आने के बाद सुबह 6 बजे दुकान खोल लिया करते थे लेकिन मंगलवार को सुबह साढ़े छह बजे तक दुकान नहीं खुली. बेटे ने दुकान की चाबी को ढूंढा तो वह कमरे में नहीं मिली इस पर उन्हें लगा कि पिता चाबी लेकर दुकान के पास ही बने गोदाम पर गए होंगे. लेकिन जब वो वहां पहुंचा तो गोदाम का गेट अंदर से बंद मिला. किसी तरह खोलकर वह अंदर धुसा तो पिता का शव फर्श पर पड़ा हुआ था. उनके गले में रस्सी बंधी हुई थी. रस्सी का एक हिस्सा वहां लगे कुंदे से बंधा था.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने परिजनों से व्यापारी की खुदकुशी करने की वजह जाननी चाही तो उन्होंने बताया कि उदयवीर सिंह ने छह लाख रुपये का लोन बैंक से लिया था. यही नहीं बेटियों की शादी से पहले भी उन्होंने 9 लाख रुपये का लोन लिया था. दोनों लोन की किस्त वह जैसे—तैसे चुका रहे थे. पुलिस को गोदाम या मकान से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में खुदकुशी का कारण कर्ज के चलते तनाव होना सामने आया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!