आगरालीक्स …Agra News : आगरा में 90 प्रतिशत बच्चों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। 5 साल की उम्र तक सात बार वैक्नीन लगाए जाते हैं। ( Agra News : 90% Children vaccinated in Agra#Agra )
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार रविवार को एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल को 30 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण सुविधा उपलब्ध है। इस वित्तीय वर्ष अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक जनपद में कुल 90.1 प्रतिशत बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि यह देखने में आ रहा था, कार्य दिवसों में विभिन्न कार्यालयों, संस्थाओं आदि में कार्य करने वाले लोग समय से अपने बच्चों का टीकाकरण नहीं करा पा रहे थे, ऐसे में सभी लोगों के बच्चे प्रतिरक्षित हो सके इसके लिए रविवार के दिन भी टीकाकारण की सुविधा उपलब्ध हैं ।